सांसें रोक देने वाले मैच में टीम इंडिया ने मारी बाज़ी, हार्दिक पांड्या ने गेंद के बाद बल्ले से भी किया कमाल ।
Asia Cup 2022, IND vs PAK - पाकिस्तान ने पहले खेलने के बाद 147 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारत ने दो गेंद शेष रहते लक्ष्य का पीछा कर लिया. हालांकि, 16 ओवर तक पाकिस्तान की टीम मैच में आगे चल रही थी.
स्कोर कार्ड भारत पाकिस्तान ।
दुबई में खेले गए एशिया कप के दूसरे मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया. पाकिस्तान ने पहले खेलने के बाद 147 रन बनाए थे. इसके जवाब में टीम इंडिया ने अंतिम ओवर में सिर्फ 5 विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया. हार्दिक पांड्या ने छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई.