Editor :-
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी का भोपाल आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा जी एवं कैबिनेट के साथी मंत्री गणों के साथ स्टेट हैंगर पर अगवानी कर स्वागत और अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री ने कल दिया था जानकारी उन्होंने कहामध्यप्रदेश के लिए अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी आज 21 अगस्त की रात भोपाल पधार रहे हैं। प्रदेश का सौभाग्य मानता हूं कि इस बार मध्य क्षेत्रीय परिषद की 23 वीं बैठक 22 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री जी के अध्यक्षता में होगी।
मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री गण भी भोपाल पधार रहे हैं। इस बैठक में अनुसूचित जाति/ जनजाति कल्याण, किसान कल्याण महिलाओं बच्चों के विरुद्ध अपराध की विवेचना, आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद व नक्सलवाद की रोकथाम के लिए विचार-विमर्श होगा।
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह जी मध्यप्रदेश को नई सौगात देंगे। नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के भोपाल कैंपस का भूमि पूजन करेंगे। मैं प्रदेश के 8 करोड़ नागरिकों की तरफ से आपका आभार प्रकट करता हूं कि #NFSU गांधीनगर का कैंपस भोपाल में शुरू करने का फैसला किया।
गृह मंत्री अमित शाह पहुचे भोपाल मुख्यमंत्री ने किया स्वागत,
by Mukesh tiwari
-
0

