भाजपा मंडल कसडोल की बैठक संपन्न पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल जी हुए शामिल...
24 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास घेराव के संबंध में बनी रणनीति....
कसडोल।भारतीय जनता पार्टी मंडल कसडोल के कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक आज साहू धर्मशाला कसडोल में संपन्न हुई बैठक के प्रारंभ में मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी एवं अतिथियों ने भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ किए बैठक में आगामी दिनांक 24 अगस्त 2022 को प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ युवाओं को रोजगार एवं बेरोजगारों को ₹25 00 सौ बेरोजगारी भत्ता दिए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री निवास घेराव के संबंध में आवश्यक चर्चा की गई
एवं रणनीतियों पर विचार विमर्श किया गया आज के इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ अजय राव ,महिला मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्रीमती श्याम बाई साहू, जिला मंत्री श्री राजकुमार साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री राजकुमार जायसवाल, मंडल अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार पटेल, महामंत्री डॉ सुदीप मानिकपुरी ,श्री राम चरण ध्रुव, जिला संयोजक श्री संतोष कश्यप, मछुआरा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री भीखम केवट, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्री नागेश साहू, जिला पंचायत के सदस्य श्री नवीन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शीला वर्मा, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती सीमा थवाईत, उपाध्यक्ष श्रीमती निर्मला साहू, श्रीमती गोमती साहू, महामंत्री श्रीमती अनुराधा कर्ष, पार्षद कुमारी कमल केवट, पार्षद श्री विनोद बंजारे, पार्षद श्री गुनीराम साहू , श्री पुरुषोत्तम केवट मीडिया प्रभारी, श्री युवराज यादव मीडिया प्रभारी, जनपद सदस्य श्री ईश्वर पटेल ,श्री अजीव जायसवाल, सरपंच श्री संतराम वर्मा ,श्री भरत दास मानिकपुरी श्री रोशन मिश्रा सहित भारी संख्या में युवा मोर्चा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे ।
Tags
बलौदा बाजार