प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर स्वतन्त्रता की 75 वी वर्षगांठ, हीरक जयंती के अवसर पर शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी द्वारा 09 अगस्त से 14 अगस्त के बीच 75 किलोमीटर की पदयात्राबिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही है,
पदयात्रा के द्वितीय दिवस 10 अगस्त को दोपहर 3.00 बजे सांई मन्दिर रेलवे स्टेशन से निकलेगी ,पदयात्रा की नेतृत्व ब्लाक क्रमांक 04 के अध्यक्ष मोती ठारवानी करेंगे ।प्रभारी शेखर मुदलियार और नसीम खान भी उपस्थित रहेंगे।
पदयात्रा सांई मन्दिर रेलवे से प्रारम्भ होकर बुधवारी बाजार,कासिम पारा होते हुए हेमुंगर में सम्पन्न होगी ।
पदयात्रा में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, विधायक शैलेष पांडेय,प्रदेश पदाधिकारी, अपैक्स बैंक अध्यक्ष, पर्यटन मण्डल अध्यक्ष, महापौर,ज़िला सहकारी बैंक अध्यक्ष,योग आयोग सदस्य,ज़िला पंचायत अध्यक्ष,पूर्व सांसद,पूर्व विधायक,विधायक प्रत्याशी,शहर कार्यकारिणी, चारो शहरीय ब्लाक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, ज़ोन प्रभारी, निर्वाचित जन प्रतिनिधिगण,एमआईसी सदस्य,पार्षद गण ,एल्डरमेन, सभी शहर/ब्लाक संयोजक गण, एनएसयूआई,सोशल मीडिया,आईटी सेल,मोर्चा, विभाग,प्रकोष्ठ अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारी ,सदस्य,सादर आमंत्रित है।
ऋषि पांडेय,प्रवक्ता शहर कांग्रेस
09/08/22
