Sunami Media News

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवाओं को मिलेगा निःशुल्क कोचिंग,5 सितम्बर तक आवेदन देना होगा*

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवाओं को मिलेगा निःशुल्क कोचिंग


5 सितम्बर तक आवेदन देना होगा
बिलासपुर 16 अगस्त 2022/राज्य के अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के प्रतियोगियों को राजीव युवा उत्थान योजना के अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी। प्रतियोगियों को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग राज्य में स्थित निजी कोचिंग संस्थाओं के माध्यम से दिया जाएगा। आवेदन पत्र जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय में 5 सितम्बर 2022 को शाम 4 बजे तक जमा कर सकते है।
आवेदक को छ.ग. राज्य का मूल निवासी, स्नातक उत्तीर्ण, आयु 1 जनवरी 2022 को 20 वर्ष से 30 वर्ष के मध्य एवं स्थायी जाति प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। आवेदक के पालक या अभिभावक की वार्षिक आय 3 लाख तक हो तथा जो शासकीय सेवा में कार्यरत न हो। योजना तथा आवेदन पत्र के प्रारूप आदि से संबंधित जानकारी विभाग की वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in से प्राप्त एवं डाउनलोड कर सकते है। 
पटेल/81/747
--00--

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने