Sunami Media News

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 3 सितंबर ।

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 3 सितंबर 2022 है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन आगामी 13 से 22 नवम्बर को राजधानी रायपुर में किया जा रहा है। भर्ती रैली तहत जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवरी क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल एवं अग्निवीर ट्रेडमैन के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती रैली में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का अनिवार्य योग्यता पदवार 8वीं, 10वीं एवं 12वीं है। अभ्यर्थियों का जन्म 1 अक्टूबर 1999 से 1 अप्रैल 2005 के मध्य होना चाहिए। भर्ती रैली में शामिल होने के लिए आवेदक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in में करना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन 5 अगस्त 2022 से प्रारंभ है जिसकी अंतिम तिथि 03 सितंबर 2022 है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने