Sunami Media

पुलिसिया सख्ती का दिखा असर, चोरी के 20 बाइक बरामद


बोकारो: आपके स्क्रीन पर दिख रहै बाइकों की इस तश्वीर को देखकर आप ये मत समझिये कि यहाँ बाइकों की सेल लगी है। दरअसल बेरमो पुलिस की विशेष टीम को यह सफलता हाथ लगी है। पिछले तीन महीनों से ज़िले में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटना को देखते हुए इस माह हुए क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक ने सभी थानेदारों को ताकीद करते हुए कहा था बाइक चोर गिरोह पर शक्त लगाम लगाई जाय वरना कार्यवायी के लिए तैयार रहे।उसके बाद से पुलिस इस गिरोह को दबोचने में जुट गई। बेरमो एस डी पी ओ के निर्देश पर बनी विशेष टीम ने सात थाना क्षेत्रों से उड़ाई गई 20 बाइकों को बरामद किया। इस गिरोह के ताबड़तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने से पुलिस की नींद उड़ी हुई थी वही आम लोगो का भी जीना दूभर हो गया था सभी बाइक मालिको को लगता था कि अगला नम्बर उनका ही है। दरअसल पुलिस ने कुछ दिनों पूर्व पेक नारायणपुर का रहने वाला हेम्रबम मांझी को एक चोरी के बाइक सहित दबोचा था फिर उसे जेल भेज दिया था। पुलिस जब उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो पेक नारायणपुर का ही रहने वाला तिल्ली माँझी का नाम सामने आया उसे दबोचने के बाद उसके ही निशानदेही पर पुलिस ने सात विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई बाइक चोरी की घटना का उद्भेदन कर दिया है। 

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media