Sunami Media

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किसानों, भूमिहीन मजदूरों, पशुपालकों और समूह की महिलाओं को दी 1750.24 करोड़ रूपये की सौगात


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किसानों, भूमिहीन मजदूरों, पशुपालकों और समूह की महिलाओं को दी 1750.24 करोड़ रूपये की सौगात

*बिलासपुर जिले के 1 लाख 13 हजार से ज्यादा किसानों को*
*दूसरी किश्त के रूप में बैंक खातों में 74.74 करोड़ जमा* 
*मुख्यमंत्री के बटन दबाते ही किसानों में खुशी की लहर*
बिलासपुर, 22 अगस्त 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की  जयंती पर रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर सहित राज्य के 26 लाख से अधिक किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों एवं समूह से जुड़ी महिलाओं को 1750 करोड़ 24 लाख रूपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की। इनमें बिलासपुर जिले के 1 लाख 13 हजार से ज्यादा किसानों की 74 करोड़ 74लाख रूपये की इनपुट सहायता राशि भी शामिल है। इसके साथ ही गोधन न्याय योजना के तहत गोपालको को गोबर खरीदी की 2 करोड़ 64 लाख रुपए की राशि उनके खाते में अंतरित की गई। मुख्यमंत्री ने राज्य के किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों एवं महिला समूहों को बधाई एवंशुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जिसने न्याय योजना के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति के सामाजिक एवं आर्थिक अधिकार को सुनिश्चित किया है। 
     राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला कार्यालय के सभाकक्ष  में आयोजित किया गया, जिसमें किसान एवं अधिकारी उपस्थित होकर मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए।      मुख्यमंत्री के बटन दबाते ही किसानों, मजदूरों और पशुपालकों में खुशी की लहर दौड़ गई।  इस अवसर पर कृषि विभाग के उपसंचालक श्री पंचम हथेश्वर सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान एवं गौपालक उपस्थित थे। 
-0-

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media