Sunami Media

सरिया मण्डल भाजपा ने 14 जगहों पर सामूहिक रूप से फहराया राष्ट्रध्वज

➡️ सरिया मण्डल भाजपा ने 14 जगहों पर सामूहिक रूप से फहराया राष्ट्रध्वज
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
➡️ आगामी 25 वर्षो में खोये हुए गौरव को पुनः प्राप्त करें इन आयामों को लेकर मोदी सरकार निरंतर काम कर रही है: जगन्नाथ पाणिग्राही
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
रायपुर/बलौदाबाजार। स्वतंत्रता के 75 साल हम सबने,हमारे देश ने पूर्ण किए है और इस सुनहरे पल को हमारा भारतवर्ष स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के रूप में हर्षोल्लास के साथ मना रही है।
इस उपलक्ष्य पर घर-घर तिरंगा कार्यक्रम अंतर्गत सरिया मण्डल भारतीय जनता पार्टी के अगुवाई में सभी 14 शक्ति केन्द्रों के प्रमुख गांवों में क्षेत्र की गणमान्य नागरिकों की विशेष उपस्थिति में सामूहिक रूप से ध्वजारोहण किया।
इस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य एवं महासमुंद जिला भाजपा संगठन प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही ने बताया कि स्वाधीनता के 75 से 100 वर्ष के बीच के कालखंड को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने अमृतकाल का समय कहा है।इन 25 वर्षो में हम भारत के खोये हुए गौरव सोने की चिड़िया व विश्वगुरु की उपाधि पुन: प्राप्त कर भारत को विश्व मंच पर फिर से शिखर पर ले जाने हेतु इन्हीं दो आयामों को लेकर मोदी सरकार ने भारतमाता को सर्व सम्पन्न,सर्व शक्ति सम्पन्न और सर्व मेघासम्पन्न बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
आगे उन्होंने कहा कि यह क्षण गौरव का क्षण है और हमारे लिए संकल्प का भी क्षण है।लंबा संघर्ष घात अपघात के बाद एक बार फिर हम अपने देश को अपने मन के अनुसार बनाए,समाज की उन्नति के लिए, अपने समाज की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए,हम अपने लिए अपने देश को बड़ा बनाए।
श्री पाणिग्राही ने कहा कि आने वाले दिनों में ऐसा देश खड़ा होते तक हमको कभी ये सोचना नहीं चाहिए कि मुझे क्या मिलेगा?मेरा देश मुझे क्या देता है?मेरा समाज मुझे क्या देता है?ये प्रश्न का परित्याग कर और मैं अपने देश को क्या दे रहा हूं...मैं अपने समाज को क्या दे रहा हूं...मेरी उन्नति में मेरे समाज की देश की उन्नति हो रही है कि नहीं ये विचार हम सबके मन में आनी चाहिए।
मौके पर जिला भाजपा सह प्रवक्ता कैलाश पण्डा,मण्डल भाजपा अध्यक्ष परदेशी प्रधान,महामंत्री द्वय चूड़ामणि पटेल एवं राधामोहन पाणिग्राही,कार्यक्रम प्रभारी सेवकराम पटेल,सह प्रभारी तुलाराम डनसेना, गोवर्धन निषाद समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media